Friday, October 23rd, 2026

NTPC भर्ती के लिए रेलवे चला रहा स्‍पेशल ट्रेनें

   नई दिल्‍ली


केन्‍द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने  घोषणा की है कि रेलवे में NTPC भर्ती के लिए जारी पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा के छात्रों के लिए स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी. रेलमंत्री ने ट्विटर पर जानकारी साझा की है कि अभ्‍यर्थियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल आनंद विहार, दिल्‍ली व पटना के बीच स्‍पेशन ट्रेन चलाने जा रहा है. स्‍पेशल ट्रेन में छात्र अपने फ्री ट्रैवल पास का उपयोग भी कर सकेंगे.

    NTPC परीक्षा के लिये जाने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु भारतीय रेल आनंद विहार, दिल्ली व पटना के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है।

 रेलमंत्री ने इन स्‍पेशल ट्रेनों का शेड्यूल भी शेयर किया है. स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन 30 मार्च से शुरू होगा और 08 अप्रैल तक जारी रहेगा. गाड़ी संख्‍या 03297 (अप) तथा 03298(डाउन) पटना से आनंद विहार के बीच चलेंगी तथा बीच में 10 अन्‍य स्‍टेशन होंगे. स्‍पेशल ट्रेन खास RRB NTPC CBT 1 6th Phase Exam 2021 के परीक्षार्थियों के लिए चलाई जा रही है.

RRB NTPC भर्ती के तहत 6ठे फेज के एग्‍जाम 01 अप्रैल से शुरू होने हैं. एग्‍जाम 08 अप्रैल तक चलेंगे और स्‍पेशल ट्रेन का संचालन भी तभी तक होना है. इस फेज की परीक्षा में लगभग 6 लाख उम्‍मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं. जिन उम्‍मीदवारों का एग्‍जाम अभी तक के फेज में नहीं हुआ है, उनके एग्‍जाम डेट की घोषणा जल्‍द rrbcdg.gov.in पर की जाएगी. उम्‍मीदवारों को उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एग्‍जाम की जानकारी भेज दी जाएगी.

 

#स्‍पेशल ट्रेनें

Source : Agency

पाठको की राय